फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिला अस्पताल में सुरक्षा के लिए बनेगी पुलिस चौकी

विज्ञापन
हाथरस : जिला अस्पताल में पुलिस चौकी के लिए जगह निर्धारित किए जाने को लेकर चिकित्सकों के साथ बातची? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अब उपद्रव मचाना आसान नहीं होगा। चिकित्सकों के प्रतिनिधिमंडल को शनिवार को पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पांडेय ने बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर जिला अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी स्थापित कराई जाएगी, जबकि अन्य चिकित्सालयों में डायल 112 या कोबरा पाइंट बनाए जाएंगे। सीएमएस ने चिकित्सकों के साथ मिलकर अस्पताल परिसर में चौकी के लिए जगह चिह्नित करने को लेकर मंथन किया।
प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को एसपी से मुलाकात की। यहां पदाधिकारियों ने एसपी को बताया कि जिला अस्पताल परिसर में आए-दिन शरारती तत्वों द्वारा चिकित्सकों व अधिकारियों के साथ अभद्रता कर दी जाती है। बृहस्पतिवार को तो सभी हदें पार कर दीं गईं। इसकी जानकारी देते हुए संघ के पदाधिकारियों ने जिला अस्पताल में पुलिस चौकी स्थापित करने और सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर डायट 112 / कोबरा के पॉइंट बनाने की मांग की। बताया कि प्रतिदिन ही जिला चिकित्सालय एवं अन्य सरकारी चिकित्सालयों में आम जनमानस का रात-दिन आना जाना लगा रहता है।
विज्ञापन

जिले में कहीं भी कोई भी दुर्घटना या गंभीर अपराध होने के बाद पीड़ितों और रोगियों को सीधे सरकारी अस्पताल लाया जाता है। उनके साथ में भीड़ होती है, जिसमें ऐसे अराजक तत्व भी होते हैं, जो शासन-प्रशासन को परेशान कर अपनी बात मनवाने की कोशिश में रहते हैं और उपद्रव मचाते हैं। ऐसे समय में चिकित्सा कर्मी जो एक या दो की संख्या में होते हैं और जिनका पहला ध्यान घायल या पीड़ित रोगी के इलाज पर होता है, वह अनावश्यक ही उपद्रवियों के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

इस तरह की घटना हाल ही में सात एवं आठ दिसंबर को जिला अस्पताल में घटित हुई। इसकी सभी को जानकारी है। एसपी ने इस तरह की घटनाओं को रोकने एवं स्वास्थ्यकर्मियों को भयमुक्त कार्यस्थल देने के लिए प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ को जिला अस्पताल परिसर में पुलिस चौकी एवं जनपद के अन्य सरकारी चिकित्सालयों में डायट 112 डायल / कोबरा के पॉइंट स्थापित कराए जाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में डॉ. भारती घोरे उपाध्यक्ष, डॉ. वरुण चौधरी उपाध्यक्ष, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. राजीव शर्मा, डॉ. केके शर्मा सचिव शामिल थे। सीएमएस डॉ. सूर्य प्रकाश ने अस्पताल परिसर में चौकी स्थापित किए जाने के लिए जगह चिह्नित करने पर चिकित्सकों से विचार-विमर्श किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें