हाथरस: मंडी के गेट पर थर्मल स्कैनिंग करते कर्मचारी।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शहर की एक गली में शुक्रवार को एक कैंसर पीड़ित वृद्घ के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद हॉट स्पॉट एरिया की शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा स्क्रीनिंग की गई। कोरोना संक्रमित की गली के एक किमी के एरिया में घर घर जाकर सर्दी जुकाम के मरीजों के बारे में जानकारी हासिल की गई। कुछ लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी की गई। स्वास्थ्य विभाग की 30 टीमों के 90 स्वास्थ्य कर्मियों ने पूरे इलाके की स्क्रीनिंग की है।
शहर में कैंसर पीड़ित एक वृद्ध के कोरोना संक्रमित की पुष्टि शुक्रवार को हुई थी। इसके बाद ही स्वास्थ्य विभाग ने इस इलाके में अपनी कार्ययोजना तय कर ली थी। इसी कार्ययोजना के तहत विभाग की टीमों ने गली-गली घूमकर सर्दी जुकाम और अन्य बीमारियों के मरीजों की जानकारी हासिल की।
काफी लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग भी गई। कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया। टीमों ने अन्य डाटा भी एकत्रित किया। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर व अन्य चिकित्साधिकारी कुछ स्थानों पर खुद मौजूद रहे।