फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले में 3,712 एमटी डीएपी खाद की आई रैक

विज्ञापन
हाथरस: किला रेलवे स्टेशन पर आई डीएपी खाद को ट्रकों में लादते मजदूर। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आगामी फसल की जरूरत को देखते हुए जिले में डीएपी खाद की आवक शुरू हो गई है। रविवार को 3,712 एमटी इफ्को की डीएपी की रैक हाथरस किला रेलवे स्टेशन पर पहुंची। यहां से दो हजार एमटी खाद रुहेरी स्थित गोदाम और 1,712 एमटी सिकंदराराऊ स्थित गोदाम में ट्रकों के माध्यम से भेजी गई।
आलू की बुवाई पर जिले में डीएपी की किल्लत नहीं हो, इसके मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा पिछली मांग के आधार पर इसका स्टॉक किया जा रहा है। रविवार को जिले में इफ्को की डीएपी की एक और रैक पहुंची। इस रैक में 3,712 एमटी डीएपी थी। इस डीएपी को ट्रकों के माध्यम से विभागीय अधिकारियों की निगरानी में सिकंदराराऊ व रुहेरी स्थित गोदामों पर पहुंचाया गया। गोदामों से सहकारी समितियों की मांग के अनुसार ट्रकों से डीएपी पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी डिपिन कुमार ने बताया कि खरीफ सीजन का लक्ष्य 11,248 एमटी था। इसके सापेक्ष अब तक 20,480 एमटी डीएपी जिले में आ चुकी है। 5,620 एमटी डीएपी का वितरण किसानों को किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि जो भी किसान डीएपी लेने जाएं, वह अपने आधार कार्ड व खतौनी को साथ लेकर जाएं। फसल की आवश्यकता अनुसार ही उनको निर्धारित मात्रा में डीएपी मिलेगी। जिले में पर्याप्त मात्रा में डीएपी उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें