फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 28 फरवरी बुजुर्ग जमा कर सकते हैं अपना जीवन प्रमाणपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हुए बुजुर्गों के लिए राहत भरी खबर है। वह अब 28 फरवरी तक अपना जीवन प्रमाणपत्र कोषागार को भेज सकते हैं। कोरोना काल के चलते सरकार ने प्रमाणपत्र जमा करने की तिथि को बढ़ा दिया है। अब तक शहर के मुख्य डाकघर से तीन हजार लोग इस सेवा का लाभ ले चुके हैं।
उल्लेखनीय है कि हर साल बुजुर्गों को पेंशन लगातार जारी रखने के लिए नवंबर माह में कोषागार में अपना जीवित प्रमाणपत्र जमा करना होता है। उसके बाद पेंशन जारी रहती है। अब तक यह प्रक्रिया कोषागार पहुंचकर पूरी करनी पड़ती थी। कोरोना काल के चलते सरकार ने जीवन प्रमाणपत्र की प्रक्रिया को नजदीकी डाकघर में देना तय किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके तहत शहर के मुख्य डाकघर में ई जीवन प्रमाण साइट के जरिये करीब तीन हजार लोगों के जीवन प्रमाणपत्र ऑनलाइन कोषागार को भेजे हैं। अब इस तिथि को सरकार ने बढ़ाते हुए 28 फरवरी कर दिया है। पोस्टल बैंक मैनेजर अंकुर जैन का कहना है कि अब बुजुर्ग 28 फरवरी तक जीवन प्रमाणपत्र निकट के डाकघर से ऑनलाइन कोषागार को भेज सकते हैं। कोरोना काल के चलते सरकार ने तिथि को बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें