फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मुठभेड़ में 25 हजार का ईनामी हत्यारोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)।
विज्ञापन

कोतवाली सासनी एवं सिकंदराराऊ की पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से मुठभेड़ के बाद बहुचर्चित किसान हत्याकांड में वांछित 25 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से पुलिस को तमंचा व कारतूस भी मिले हैं। उसको न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ अलीगढ़ जिले के थाना बन्ना देवी, क्वार्सी, देहली गेट और जवां के अलावा हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र में आधा दर्जन से भी अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
गौरतलब है कि एक मार्च को क्षेत्र के एक गांव में एक किसान की उस समय ताबड़तोड़ गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने खेत में आलू की खोदाई कर रहा था। इस मामले को लेकर काफी राजनीति भी हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को तो तत्काल ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, लेकिन मुख्य आरोपी गौरव सोंगरा उर्फ रुद्राक्ष पंडित को पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई थी। पिछले महीने पुलिस ने इगलास रोड पर मुठभेड़ के दौरान गौरव सोंगरा को उसके एक अन्य साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया था। गोली लगने से गौरव व उसका साथी घायल हो गए थे। इस घटना में एक अन्य आरोपी रजत पुत्र मोहर सिंह पुलिस की पकड़ से दूर था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक ने रजत पर 25 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। रजत को सासनी और सिकंदराराऊ थानों की पुलिस ने गांव अजरोई के मोड़ से सोमवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई कृत्यपाल सिंह, प्रभारी निरीक्षक सिकंदराराऊ प्रवेश राणा के अलावा संदीप राघव, रकम सिंह, दिनेश कुमार, प्रदीप कुमार, प्रेमनाथ, उमाशंकर, विजय कुमार, अरविंद कुमार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें