फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पीड़ित परिवार को दी 25 लाख रुपये की आर्थिक मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा पर जिला प्रशासन ने तेजी से अमल शुरू कर दिया है। सीएम की घोषणा के तहत पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन ने 25 लाख रुपये की पूरी धनराशि दे दी है। पूर्व में प्रशासन ने 10 लाख रुपये की धनराशि दो किस्तों में पीड़ित परिवार को दी थी।
बुधवार की शाम को बिटिया के पिता के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से वार्ता की थी। उन्होंने बिटिया के साथ हुई घटना के बाद पीड़ित परिवार के प्रति सहानुभूति दिखाते हुए उनकी सभी मांगों को पूरा करने की घोषणा की थी। इन घोषणाओं पर अब शासन, प्रशासन स्तर से अमल शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआईटी जांच शुरू हो चुकी है। जिला प्रशासन ने शासन की तरफ से 25 लाख रुपये की मदद भी पीड़ित परिवार को दे दी है। पूर्व में प्रशासन ने दो किस्तों में दस लाख रुपये की धनराशि दी थी। अब शेष 15 लाख रुपये भी पीड़िता के पिता के खाते में भेज दिए गए हैं। शहरी क्षेत्र में उनको आवास आवंटित करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें