फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : रोडवेज के 248 कर्मियों को लगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हाथरस डिपो के दो सौ से अधिक कर्मियों को जून का वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। निगम के अफसरों ने यह आदेश जारी किया था बिना टीकाकरण के प्रमाणपत्र के वेतन नहीं मिलेगा। इसी के चलते रोडवेज बसस्टैंड पर शुक्रवार को शिविर लगया गया। कुल मिलाकर अब तक 248 लोगों ने टीकाकरण करा लिया है।
कर्मियों व यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम स्तर से यह आदेश जारी किया गया। बिना टीकाकरण के प्रमाण पत्र नहीं मिलेगा। पहले काफी वैक्सीनेशन कराने में हिचक रहे थे। इस आदेश के बाद सभी कर्मी वैक्सीन को लेकर जागरूक हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को रोडवेज बसस्टैंड पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा शिविर लगाया गया। इस दौरान 115 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। अब डिपो में कुल 248 कर्मियों ने वैक्सीन लगवाई है। इसलिए डिपो के इन कर्मियों को वेतन मिलने का रास्ता साफ हो गया है। मामले में स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि अब तक 248 कर्मियों का टीकाकरण हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें