फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तीन पुलिसकर्मियों सहित 24 और निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की टीमों द्वारा किए जा रहे कोरोना परीक्षण में तेजी से नए संक्रमित सामने आ रहे हैं। रविवार को जिले में तीन पुलिस कर्मियों सहित 24 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। सभी कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड वन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संपर्क में आने वाले लोगों की सैंपलिंग की जा रही है।
जिले में इन-दिनों स्वास्थ्य विभाग की ओर से शिविर लगाकर कोरोना का परीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में मुरसान के गांव सुरतिया में एक ही परिवार के फौजी सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित निकले हैं। पुलिस लाइन में तैनात 57 वर्षीय, 48 वर्षीय और 49 वर्षीय पुलिस कर्मी के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। शहर में 54 वर्षीय पुराना मिल कंपाउंड निवासी व्यक्ति, आवास-विकास कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय, 37 वर्षीय व्यक्ति और सीयल खेड़ा निवासी 52 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गुड़हाई बाजार निवासी 60 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय महिला सादाबाद गेट , खोरना निवासी 22 वर्षीय युवक, सीस्ता निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति, गुरसौटी निवासी 26 वर्षीय महिला, परसारा निवासी 60 वर्षीय महिला, कस्बा सहपऊ निवासी 19 वर्षीय युवती ,विभव नगर निवासी 29 वर्षीय महिला और दर्शना निवासी 50 वर्षीय महिला के कोरोना होने की संक्रमित पुष्टि हुई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी कोरोना संक्रमितों को उपचार के लिए कोविड अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें