फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : महा अभियान में 23740 लोगों ने लगवाया टीका

विज्ञापन
हाथरस : सीएमओ कार्यालय स्थित टीकाकरण केंद्र पर लगी भीड़। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए मंगलवार को टीकाकरण महाअभियान चला। इसमें 145 बूथों पर 23,740 लोगों को टीका लगाया गया। जिलाधिकारी ने भी कई टीकाकरण केंद्रों का निरीक्षण किया।
संभावित तीसरी लहर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग का सबसे ज्यादा जोर इस समय टीकाकरण पर है। तीन अगस्त को इसके लिए मेगा टीकाकरण अभियान चलाया गया। इसमें सामान्य से अधिक टीकाकरण करने का लक्ष्य विभाग ने रखा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. विजेंद्र सिंह ने बताया कि टीके की दो खुराक लेना बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि टीका पूरी तरह सुरक्षित है। जरूरी है कि लोग टीके से जुड़ी अफवाहों से दूर रहें। उन्होंने बताया कि जिले में मंगलवार को 145 बूथों पर कुल 23470 लोगों के टीका लगा। जिले के सीएचसी, पीएचसी, जिला अस्पताल सहित अन्य जगह बनाए गए बूथों पर टीकाकरण किया गया। सीएमओ डॉ. सीएम चतुर्वेदी ने कहा कि मास्क का उपयोग बेहद जरूरी है। मास्क को पहनने से पहले अपने हाथों को अच्छे तरीके से धोने का कार्य करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें