फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना से हुई जिले में 23 कर्मचारियों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में पंचायत चुनाव के दौरान 23 कार्मिकों की कोरोना से मौत हुई है। विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्षों ने यह रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय को उपलब्ध कराई है। इस रिपोर्ट को स्क्रीनिंग कमेटी के सामने रखा जाएगा। इसके बाद इस डेटा को शासन को भेजा जाएगा, जिससे इन कार्मिकों के परिजनों को अनुग्रह राशि मिल सके।
शासन स्तर से पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमित होने से हुई कार्मिकों की मौत के बाद परिजनों को अनुग्रह राशि दिए जाने की घोषणा की गई। इसे लेकर सभी जिलों के प्रशासनिक अधिकारियों से पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमण से कार्मिकों की हुई मौत का ब्योरा एकत्रित किया जा रहा है।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के क्रम में सीडीओ आरबी भास्कर ने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों को पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमित होने से हुई कार्मिकों की मौत का ब्योरा मांगा था। सीडीओ कार्यालयों को ब्योरा मिलना शुरू हो गया है। बेसिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण से मौत हुई है।
विज्ञापन

वहीं माध्यमिक शिक्षा परिषद के शिक्षकों की भी कोरोना संक्रमण से मौत की पुष्टि हुई है। इस डेटा को जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष रखा जाएगा, जिससे शासन के निर्देश के क्रम में डेटा को सत्यापित कर पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। इस डेटा को शासन को भेजे जाने के बाद इन परिजनों को अनुग्रह राशि दी जाएगी।
कोरोना संक्रमण से कार्मिकों की हुई मौत का आंकड़ा
बेसिक शिक्षा परिषद 15 कर्मचारी
केंद्रीय विद्यालय संगठन एक कर्मचारी
माध्यमिक शिक्षा परिषद 6 कर्मचारी
नलकूप खंड 1 कर्मचारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें