फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 22 सौ कुंतल आलू भेजा गया अन्य जिलों को, मिलेगी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सब्जियों का राजा हाथरस का आलू अन्य जिले के लोगों तक जल्द पहुंचेगा। हाथरस से कई जिलों में मंडी प्रशासन ने 22 सौ कुंतल आलू भेजा गया है। शुक्रवार को बारिश के चलते मंडी में सब्जी आवक कम रही। फिर लोगों ने जरूरत के अनुसार सब्जी की खूब खरीददारी की।
उल्लेखनीय है कि हाथरस जिले में बड़े पैमाने पर आलू का उत्पादन होता है। बीते दिनों हुई बारिश के चलते आलू की खुदाई पर्याप्त नहीं हो पाई है। जो आलू कोल्ड स्टारेज तक पहुंच गया है। उस को आलू को किसान मंडी के गेटपास के जरिए बरेली, पीलीभीत, नजिबाबाद, दिल्ली की गाजीपुर मंडी, गाजियाबाद आजि जिलो को भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडी में टमाटर, बैंगन, मटर, हरी मिर्च, गोभी, प्याज, लहसुन, अदरक, मूली, कटहल, करेला, अरबी, पालक, पुदीन, धनिया, नीबू, अनार, संतरा, केला, सेब आदि की आवक कम हुई। इसके बाबजूद लोगों ने जरुरत के अनुसार सब्जी की खरीदारी की। वहीं पालिका कर्मियों ने वार्डो के लिए सुबह सुबह मंडी पहुचकर ढकेलों को रवाना किया। इस मामले में मंडी सचिव यशपाल सिंह का कहना है कि हमारे यहां से गेटपास के जरिए करीब 22 सौ कुुंतल आलू विभिन्न मंडियों में भेजा गया है। बारिश के चलते अन्य सब्जियों की आवक कम रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें