न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बागला डिग्री कॉलेज में बने नोडल केंद्र के परीक्षा केंद्र पर पांचवें दिन की बीएड की पुन: परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई। परीक्षा में 23 में से एक विद्यार्थी अनुपस्थित रहा।
नोडल केंद्र बागला डिग्री कॉलेज में मंगलवार को बीएड की स्पेशल पुन: परीक्षा देने के लिए विद्यार्थी पहुंचे। इस परीक्षा में बीएड प्रथम वर्ष बैच 2015-17, 2016-18, 2017-19 और द्वितीय वर्ष 2020 के विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं।
सात सितंबर को पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे से 11 बजे तक चली, जिसमें 22 विद्यार्थी शामिल हुए और एक अनुपस्थित रहा। संवाद