फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में रोपे जाएंगे 22.05 लाख पौधे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में नये वित्तीय वर्ष में हरियाली की अलख जगाने की तैयारी तेज हो गई है। वन विभाग ने नए पौधे लगवाने के लिए अब तक पांच लाख 41 हजार गड्ढों की खोदाई करवा दी है। वन विभाग द्वारा सात लाख से अधिक गड्ढे खोदे जाएंगे। 24 विभागों की मदद से पूरे जिले में 22 लाख पांच हजार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए अन्य विभाग भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे गए हैं।
विज्ञापन

इस वर्ष जिले में 22 लाख पांच हजार पौधों का रोपण होगा। वर्तमान में वन विभाग की नर्सरी में 16 लाख 40 हजार पौधे तैयार हो चुके हैं। बाकी पौधों को अन्य जगह से मंगाया जाएगा। वन विभाग द्वारा सात लाख 73 हजार के सापेक्ष अब तक पांच लाख 41 हजार गड्ढों की खोदाई कर दी गई है। बाकी 23 विभाग भी गड्ढों की खोदाई की योजना बना रहे हैं। जुलाई माह में जिले में युद्ध स्तर पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें