फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 20 साल पहले विछडे़ युवक को पुलिस ने परिजनों से मिलाया,

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
विज्ञापन

20 सालों से अपने परिवार से बिछडे़ युवक को पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात परिजनों से मिला दिया। युवक से मिलकर परिजनों की आंखों में आंसू छलक आए।
करीब 20 साल पहले गांव मोहरिया निवासी जानकी प्रसाद का 23 वर्षीय पुत्र राजपाल मानसिक रूप से कमजोर होने के कारण परिवार से बिछड़ गया। परिजनों ने राजपाल को तलाश करने के लिए खाक छानी लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। लेकिन परिजनों ने उसकी तलाश जारी रखी। परिजनों की तलाश ने राजपाल को खोज निकाला। दिल्ली के लालकुंआ क्षेत्र में एक वाहन धुलाई सेंटर पर वह काम करता मिला।
विज्ञापन

वाहन धुलाई सेंटर का संचालन आरिफ पुत्र नबाब खां है जो कालिका स्टोन दिल्ली का निवासी है। परिजनों ने राजपाल को पाने के लिए कई बार आरिफ से मन्नतें कीं। लेकिन उसका दिल नहीं पसीजा। मजबूर परिजनों ने सासनी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गौरव सक्सेना से मुलाकात कर घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके आधार पर प्रभारी निरीक्षक दलबल सहित दिल्ली स्थित लालकुंआ के धुलाई केंद्र पर जा पहुंचे और दिल्ली पुलिस के सहयोग से राजकुमार को आरिफ के कब्जे में मुक्त करा लिया। पुलिस ने राजपाल को सासनी लाकर परिजनों के सुपर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें