फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस में रुपये दोगुने करने के नाम पर 20 लाख रुपये की ठगी

Sat, 04 Jan 2020 03:19 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

लोगों के रुपये दोगुने करने के नाम पर एक कंपनी द्वारा लाखों रुपये की ठगी की कई है। इस मामले में कंपनी के आधा दर्जन लोगोें के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा कोतवाली हाथरस गेट में दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की वाटर वर्क्स कॉलोनी निवासी लोकेश प्रताप सिंह पुत्र थान सिंह राघव ने ईजी लाइफ लैंड डेवलपर्स लिमिटेड कंपनी के पदाधिकारियों के खिलाफ धारा 420, 504, 506 में मुकदमा दर्ज कराया है, जिसमें डायरेक्टर तेजप्रताप सिंह पुत्र भीकम सिंह निवासी एके कन्या इंटर कॉलेज पाइंदापुर एटा, उमाशंकर शर्मा पुत्र रामसहाय शर्मा निवासी दुर्गा कॉलोनी बिलराम गेट कासगंज, रूबी पत्नी धर्मेंद्र कुमार निवासी कृष्णाकुंज कॉलोनी 100 फुटा रोड आगरा, विजेंद्र नारायण चौहान पुत्र हीरालाल चौहान निवासी बीएस चौहान श्रीनगर ट्रांस यमुना नगर कॉलोनी आगरा, सहित कंपनी के प्रमोटर और एजेंट धर्मेंद्र कुमार निवासी कृष्णाकुंज कॉलोनी 100 फुटा रोड आगरा और प्रभा शर्मा पत्नी उमाशंकर शर्मा निवासी दुर्गा कॉलोनी कासगंज के नाम शामिल हैं। आरोप है कि इन सभी ने लोकेश प्रताप सिंह को बताया कि उनकी कंपनी साढ़े पांच साल में एवं मुश्त जमा योजना में दुगनी धनराशि प्रदान करती है।

मेंबर के नाम से 270 दिन के अंदर कंपनी भूमि क्रय करती है और फिर उसका प्रपत्र मेंबर को देती है। इस प्रकार उनकी कंपनी में रेग्यूलर स्टॉलमेंट पेमेंट प्लान भी है, जिसमें 60 फीसदी धनराशि प्राप्त हो जाने के बाद 60 दिनों के अंदर भूखंड प्रपत्र जारी करती है। इन योजनाओं को बताकर लोकेश प्रताप सिंह से चार बार में 1.16 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन न तो उन्हें जमीन के प्रपत्र मिले और न ही रुपये वापस मिले। कंपनी 25 जनवरी 2018 को आगरा के संजय पैलेस से ऑफिस खाली कर भाग गई।
विज्ञापन


आरोप है कि कंपनी ने सैकड़ों लोगों के साथ करीब 20 लाख रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। कोतवाली हाथरस गेट के एसएचओ मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इस मामले में जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें