हाथरस: तालाब चौराहे पर बागला अस्पताल के सामने ओवरब्रिज निर्माण के चलते शिफ्ट किए जा रहे बिजली के ?
- फोटो : HATHRAS
घरों के लिए डाली जाएंगी 20 किमी भूमिगत बिजली केबल
खंभे और ट्रांसफार्मर हटाने के काम ने पकड़ी रफ्तार, दो माह में होगा काम पूरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शहर के तालाब चौराहा की परिधि में आने वाले घरों और दुकानों के लिए 20 किलोमीटर की भूमिगत केबल डाली जाएंगी। सोमवार को खंभे और ट्रांसफार्मरों की शिफ्टिंग का काम शुरू हो गया। कार्यदायी संस्था दो माह के अंदर इस काम को पूरा करेगी। मंगलवार को रेलवे के अधिकारियों द्वारा इस काम का निरीक्षण करने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि शहर के तालाब चौराहा पर लोगों को जाम के झाम से निजात दिलाने के लिए ओवरब्रिज बनाया जा रहा है। ओवरब्रिज को लेकर बिजली की लाइनों को भूमिगत किया जा रहा है। 33 हजार केवीए व 11 हजार केवीए की लाइन भूमिगत होने के साथ चालू हो गई है। अब घरों और दुकानों की लाइन को भूमिगत करने का काम शुरू हो गया है।
सोमवार को जिला चिकित्सालय के पास खंभे व ट्रांसफार्मरों को हटाने का काम किया गया। घरों के लिए अंडर लाइन के खुदाई शुरू हो गई है। घरों की आपूर्ति के लिए करीब 20 किलोमीटर केबल डाली जाएगी। 150 खंभों को हटाया जाएगा। मंगलवार को रेलवे के अधिकारी शहर के तालाब चौराहा का निरीक्षण कर सकते हैं। साइट सुपरवाइजर पवन गोस्वामी का कहना है कि घरों व दुकानों की लाइन को भूमिगत करने में करीब 20 किलोमीटर केबल डलेगी। 150 खंभों को शिफ्ट किया जाएगा।