हाथरस : मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में लोगों का चेकअप करते चिकित्सक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को भी मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। जिले के 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर 67 चिकित्सकों व पैरामेडिकल स्टाफ की सहायता से यह मेला लगाया गया।
मेले में दूर-दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले 902 पुरुष, 828 महिला व 411 बच्चे मिलाकर 2,141 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई। मेले में 78 गोल्डन कार्ड बनाए गए और 340 कोरोना के संदिग्ध मरीजों की जांच की गई। हालांकि इनमें से कोई भी संक्रमित नहीं मिला।
46 लोगों की आंखों की जांच की गई। इसमें दो लोगों को ऑपरेशन के लिए उच्च इकाइयों में रेफर किया गया। 145 महिलाओं की जांच की गई। सीएमओ डॉ. बृजेश राठौर और नोडल अधिकारी मधुर कुमार ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कौमरी, टिकारी और बसई काजी में मेले का निरीक्षण किया। अधिकारियों को व्यवस्थाएं ठीक-ठाक मिलीं।