फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आगरा-मथुरा में चुनाव ड्यूटी पर जाएंगी 19 रोडवेज बस, पांच मई तक यात्रियों को उठानी पड़ेंगी दिक्कत

Sat, 29 Apr 2023 09:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। वर्तमान में सहालग की शुरुआत हो गई है। इस कारण बसें यात्रियों के लिए पहले से नाकाफी हैं। अब इसी बीच निकाय चुनाव ने गति पकड़ ली है। हाथरस डिपो से आठ बसें पुलिस बल व 11 बसें होमगार्ड को लेकर मथुरा व आगरा के लिए निकाय चुनाव कराने के लिए रवाना होंगी। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को अगले चार दिनों तक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। दरअसल, निकाय चुनाव के मद्देनजर हाथरस डिपो की 19 बसें पुलिस बल व होमगार्ड को लेकर पड़ोसी जिलों में जाएंगी। ये बसें पांच मई को वापस होंगी।

विज्ञापन

 
हाथरस डिपो में वर्तमान में 68 बसें हैं। वर्तमान में सहालग की शुरुआत हो गई है। इस कारण बसें यात्रियों के लिए पहले से नाकाफी हैं। अब इसी बीच निकाय चुनाव ने गति पकड़ ली है। हाथरस डिपो से आठ बसें पुलिस बल व 11 बसें होमगार्ड को लेकर मथुरा व आगरा के लिए निकाय चुनाव कराने के लिए रवाना होंगी। 

ये बसें पांच मई की सुबह लौटेंगी। इसलिए यात्रियों को अन्य वाहनों का सहारा लेते हुए गंतव्य का सफर करना पड़ेगा। इस पर स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि हाथरस से पुलिस बल व होमगार्ड को लेकर डिपो की 19 बसें जाएगी। जो पांच मई को वापस होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें