न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। लाला का नगला में एरिया सर्वलेंस कराया गया। इसमें शनिवार को 20 टीमों ने देर शाम तक 2282 घरों में स्क्रीनिंग की।
इसमें यह देखा कि किसी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण तो नहीं है। ऐसे 19 लोग पाए गए, जिनमें बुखार-खांसी के लक्षण पाए गए।
इन लोगों को होम क्वारंटीन किया गया है। अधिकारियों की मानें तो जरुरत पड़ने पर इनके सेंपल भी जांच के लिए अलीगढ़ भेजे जाएंगे।