न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पिछले 18 दिनों से जिला अस्पताल में भर्ती जलाली अलीगढ़ निवासी वृद्ध की मौत हो गई। 18 दिन से उसका कोई परिजन यहां पर नहीं आया। इसे लेकर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी है।
हबुआ (60 वर्ष) पुत्र मुरलीधर निवासी जलाली अलीगढ़ को पिछले दिनों पांच फरवरी को गंभीर हालत में 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तभी से वृद्ध का यहां पर इलाज चल रहा था। इतने दिन में वृद्ध के परिवार का कोई भी सदस्य उनका हाल चाल लेने यहां नहीं आया।
रविवार की सुबह वृद्ध की इलाज के दौरान मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन ने इस बात की सूचना पुलिस को दी, ताकि उनके परिजन आ सकें। शव को मोरचरी में रखवाया गया है।