न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
बिना मास्क के घर से निकलने वालों पर पुलिस की नजर है। पुलिस ने 173 लोगों का मास्क न लगाने पर चालान कर दिया है। 15 वाहनों का ई चालान किया गया है।
कोरोना संक्रमण की रोकथाम और उससे बचाव के लिए सार्वजनिक स्थल और घर से बाहर निकलने पर मास्क लगाना अनिवार्य है। शासन द्वारा जारी निर्देश पर पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इसके तहत 28 अप्रैल को जिले की पुलिस द्वारा बिना मास्क के पकडे़ गए 173 व्यक्तियों का चालान किया गया और इस दौरान 745 वाहनों को चेक किया गया। इनमें से 15 वाहनों का ई-चालान किया गया।