फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: फरीदाबाद, नोएडा से आए 17 लोग, पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुरसान क्षेत्र के गांव रतिमानगढ़ी में फरीदाबाद और नोएडा से आए लोगों की सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई। यहां पर सभी का तापमान नापने के बाद सभी को घर के अंदर ही रहने की सलाह देकर टीम लौट गई।
जिले में दूसरे शहरों व प्रदेशों से लोगों के आने का सिलसिला जारी है। इस बात की सूचनाएं कलक्ट्रेट व जिला अस्पताल परिसर में बने कंट्रोल रूम में लगातार पहुंच रही हैं। इन सूचनाओं पर स्वास्थ्य विभाग की टीमें भी दौड़ लगा रही हैं। ऐसी की एक सूचना शुक्रवार की सुबह मुरसान क्षेत्र के गांव रतमानगढ़ी से पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंच गई और फिर नोएडा व फरीदाबाद से आए लोगों के तापमान की जांच की। इन सभी को टीम आरपीएम कॉलेज में बने क्वारंटीन सेंटर लेकर पहुंची, जहां पर जानकारी मिली कि यह लोग आरपीएम कॉलेज से ही जांच कराकर अपने गांव गए थे, जिसके बाद टीम द्वारा उन सभी को उनके गांव पहुंचाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें