फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सामूहिक विवाह समारोह में 159 जोड़ों का हुआ विवाह

विज्ञापन
हाथरस : कार्यक्रम के दौरान महिलाओ को चेक देते अतिथि। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिला स्पोर्टस स्टेडियम में गरीब एवं असहाय परिवारों की 159 पुत्रियों का सामूहिक विवाह मंत्रोच्चारण के साथ हुआ। इसमें से 142 जोड़ों का हिंदू रीती-रिवाज से विवाह हुआ तो 17 जोड़ों का मुुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कराया गया।
शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह, सांसद राजवीर सिंह दिलेर, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, विधायक सिकंदराराऊ वीरेन्द्र सिंह राना, जिला प्रभारी राजा वर्मा, जिलाध्यक्ष गौरव आर्य के अलावा मंडलायुक्त गौरव दयाल, डीएम रमेश रंजन और एसपी विनीत जायसवाल ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गीत एवं कन्या गुरुकुल इंटर कॉलेज की छात्राओं ने योग से संबंधित कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष बृज बहादुर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 159 विभिन्न धर्मों एवं समुदाय के गरीब परिवारों की पुत्रियों का विवाह समारोह हुआ है। सांसद राजवीर सिंह दिलेर ने कहा कि प्रदेश सरकार की इस योजना से समाज के अंतिम छोर पर खडे़ गरीब व्यक्ति तक लाभ पहुंचा है।
विवाह समारोह में सभी लोगो का आपसी सामंजस्य और एक-दूसरे के प्रति लगाव को दर्शाता है। सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गरीब एवं असहाय परिवारों की पुत्रियों का विवाह कराया जा रहा है। मंडलायुक्त ने लाभार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ लेते हुए अपने आप को आत्मनिर्भर बनाएं तथा आपके आसपास छूटे हुए पात्र लाभार्थियों को भी जानकारी दें।
अंत में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के तहत बीसी सखी के स्वयं सहायता समूह को तीन करोड़ 97 लाख 10 हजार रुपये और रिवाल्विंग फंड के तहत ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत 24 लाख 90 हजार रुपये के डेमो चेक का वितरण किया गया।
विज्ञापन

संत रविदास शिक्षा सहायता योजना के अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा 154 छात्राओं को साइकिल, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 11 बीसी सखी को पॉश मशीन और प्रमाणपत्र, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत 15 दर्जी ट्रेड टूलकिट, ओडीओपी योजना के अंतर्गत 11 लाभार्थियों को टूलकिट, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत 22 लाभार्थियों को ड्रिप, पोर्टेबिल स्प्रिंकलर, रैन गन, खादी तथा ग्रामोद्योग विभाग द्वारा 25 लाभार्थियों को विद्युत चलित चाक, पंचायतराज विभाग द्वारा 11 लाभार्थियों को शौचालय निर्माण का स्वीकृति पत्र, स्वास्थ्य विभाग संचालित आयुष्मान योजना के अंतर्गत 11 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड तथा स्वामित्व योजना के अंतर्गत 10 लाभार्थियों को खतौनी प्रमाणपत्र का वितरण कर लाभान्वित किया गया। संचालन जिला प्रोबेशन अधिकारी डीके सिंह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें