न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
वाल्मीकि समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में एक समारोह में 155 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने देश भक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के आयोजन में मुख्य रूप से संजय मशीह, विकास कुमार की भूमिका रही। संचालन सुनील बेनवाल ने किया।
इस मौके पर पतरस मशीह, राजकुमार भुस वाले, माधुरी, रोजी, आकाश, अनिल, जौनी राज, हीरालाल, विशाल, दर्शन, विनोद बेनवाल, राकेश, अशोक त्यागी, बद्रीलाल चौहान, हदेश चौटाला, आनंद, शिवा, जोसफ, शिवा, रवि आदि थे। संवाद