फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश ने मचाई तबाही, मकान गिरने से युवती जख्मी, फसलें जलमग्न

सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस) पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है।बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया।शनिवार की रात भर हुई बारिश के चलते रविवार की सुबह पूरा नगर जलमग्न हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश ने भारी तबाही मचाई है। बारिश की वजह से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। दीवार गिरने से एक युवती सहित कई मवेशी जख्मी हो गए। पूरे शहर में जलभराव हो गया है। खेतों में खड़ी किसानों की फसलें डूब गईं। जीटी रोड के गांव रतनपुर में एक मकान गिरने से युवती जख्मी हो गई।
शनिवार की रात भर हुई बारिश के चलते रविवार की सुबह पूरा नगर जलमग्न हो गया। नगर के मोहल्ला बारहसैनी, मटकोटा, नयागंज बाजार, नोरगाबाद, रोशनगंज में जलभराव हो गया। सुबह थोड़ी देर आने के बाद पूरे दिन बिजली गायब रही। इससे इन्वर्टर बैठ गए। घरों में अंधेरा हो गया। सबसे ज्यादा क्षति किसानों की हुई है। खेतों में धान की फसल पक कर कटने को तैयार खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन खेतों में पानी भरने तेज हवाओं के चलने के कारण धान बाजरा मक्का के भरे खेत बिछ गए। रेलवे अंडरपास में पानी भरने से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जीटी रोड स्थित गांव रतनपुर हुसैनपुर में रात में कमरे की छत गिरने से उसके मलबे के नीचे हेमलता पुत्री मोतीराम 15 वर्ष तथा दौ भैंस दब गई। हेमलता को रात में ही सीएचसी ले जाया गया। सीने में चोट लगने के कारण रेफर कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें