फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: पंचायत अवार्ड के लिए 149 ग्राम पंचायतों के आवेदन पहुंचे शासन में

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत अवार्ड के लिए 149 ग्राम पंचायतों ने दिए आवेदन
विज्ञापन

शासन की टीमें इन गांवों में करेंगी स्थलीय सत्यापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले से पंचायत अवार्ड के लिए जिले की 149 ग्राम पंचायतों के आवेदन शासन को पहुंच गए हैं। करीब एक दर्जन आवेदन समय सीमा निकलने के बाद अपलोड रहने के कारण शासन तक नहीं पहुंच सके हैं। अब शासन की ओर से जल्द ही इन ग्राम पंचायतों में भ्रमण कर वास्तविक स्थिति का सत्यापन किया जाएगा।
शासन की ओर से दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण पुरस्कार, नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, जीपीडीपी पुरस्कार, बाल मैत्री ग्राम पंचायत अवार्ड दिए जाने के लिए ग्राम पंचायतों, क्षेत्र पंचायतों व जिला पंचायतों से आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 474 ग्राम पंचायत व 7 क्षेत्र पंचायत हैं। इन अवार्डों को पाने के लिए जिले की 149 ग्राम पंचायतों ने अपने अपने आवेदन ऑनलाइन माध्यम से शासन को भेज दिए हैं। वहीं जिले की दो क्षेत्र पंचायत भी अवार्ड पाने की दौड़ में शामिल हो गई हैं।
अवार्ड वार आवेदन की स्थिति
दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तीकरण - 121
नाना जी देशमुख राष्ट्रीय गौरव सभा पुरस्कार - 7
ग्राम पंचायत डेवलपमेंट प्लान - 14
चाइल्ड फ्रेंडली ग्राम पंचायत - 7
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें