न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले ही चुनाव की तैयारी में प्रशासन जुटा था। अब चुनाव कार्यक्रम तय होने के बाद इसमें और तेजी आ गई है। जिले में करीब 14 हजार मतदानकर्मी चुनाव में अपनी भूमिका निभाएंगे। जिले के 840 मतदान केंद्रों के 1,399 बूथों पर मतदान मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
मास्टर ट्रेनरों द्वारा कार्मिकों को प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। यह प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर इन्हें बागला इंटर कॉलेज में देंगे। इनका सत्यापन भी लगाया किया जा रहा है। वहीं चुनाव कराने के लिए अन्य जिलोें का पुलिस बल भी यहां आएगा।
उसको ठहराने के इंतजाम भी किए जा रहे हैं। संवेदन और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों पर चुनाव शांतिपूर्वक कराने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है। चुनाव के मद्देनजर कलेक्ट्रेट में नियंत्रण कक्ष भी स्थापित कर दिया गया है। संवाद