फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: गैरहाजिर होने पर 14 पंचायत सचिवों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

विकास भवन स्थित कार्यालय में परियोजना निदेशक जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (डीआरडीए) एके मिश्र ने मनरेगा के कार्यों और मानव दिवस सृजित किए जाने सहित अन्य कार्यों की समीक्षा की। ब्लॉक मुरसान, सासनी और हाथरस की समीक्षा की गई। मुरसान ब्लॉक के 14 पंचायत सचिव गैरहाजिर रहे। पंचायत सचिवों के गैरहाजिर होने के कारण मनरेगा के कार्यों की समीक्षा नहीं हो सकी। पीडी ने गैरहाजिर सभी पंचायत सचिवों के एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
वित्तीय वर्ष की समाप्ति को लेकर मनेरगा के मानव दिवस के लक्ष्यों को पूरा किए जाने को लेकर पीडी एके मिश्र ने शुक्रवार को कार्यालय में एपीओ, पंचायत सचिवों और तकनीकी सहायकों के साथ ब्लॉक हाथरस, सासनी और मुरसान की समीक्षा की। पीडी ने मानव दिवसों के सृजन की तीनों ब्लॉकों में स्थिति ठीक नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की और जल्द से जल्द मानव दिवसों के सृजन के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी एपीओ से जॉब कार्डधारकों का तत्काल भुगतान किए जाने को कहा। तालाब खुदाई के काम को एक सप्ताह में पूरा कराने के निर्देश दिए। ब्लॉक मुरसान में हुए मनरेगा के कार्यों की पूरी तरीके से समीक्षा नहीं हो सकी। ब्लॉक मुरसान में तैनात सभी पंचायत सचिव समीक्षा बैठक में गैरहाजिर रहे। पीडी ने सभी गैरहाजिर पंचायत सचिवों का एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। सभी 14 पंचायत सचिवों को कारण बताओ देते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें