फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब, वार्ड नंबर 12 के लोग झेल रहे पानी की किल्लत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस। भीषण गर्मी में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। वार्ड नंबर 12 के 13 इंडिया मार्क टू हैंडपंप खराब हैं। अमृत योजना के तहत हालांकि यहां कई घरों में पानी के कनेक्शन लगे हैं, लेकिन सुबह और शाम घरों में जरूरत के हिसाब से पानी नहीं आता। ऐसे में लोग पानी के लिए हैंडपंप के ही भरोसे हैं।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में इस वार्ड में लगे 20 में से 13 हैंडपंप खराब हैं। आठ हैंडपंपों की रिबोरिंग होनी है और पांच हैंडपंपों की मरम्मत कराई जानी है। कुल मिलाकर लोगों को पानी की जरूरत पूरी करने के लिए रोज जंग लड़नी पड़ती है। बिजली कटौती ने उनकी समस्या को और बढ़ा दिया है।
शहर के वार्ड संख्या 12 में करीब नौ हजार की आबादी है। इस वार्ड में किला गेट, सीयल खेड़ा, किला खाई, बेलनशाह का नगला, चामड़ गेट, मोहल्ला लाल डिग्गी शामिल हैं। भीषण गर्मी में यहां नौ हजार लोगों की आबादी के सामने पानी की किल्लत है। अमृत योजना के तहत कई घरों में कनेक्शन लग गए हैं, लेकिन कुछ घरों में अभी योजना के तहत कनेक्शन नहीं हुए हैं।
विज्ञापन

योजना के तहत सुबह और शाम कुछ देर के लिए ही पानी आता है और वह भी पूरे प्रेशर से नहीं आता। ऐसे में लोग जरूरत भर पानी के लिए हैंडपंपों पर ही निर्भर हैं। जब बिजली बाधित होती है तो उस समय लोग पानी के लिए पूरी तरह हैंडपंप पर निर्भर हो जाते हैं। हैंडपंप खराब होने से उन्हें पानी के लिए भटकना पड़ता है।
इस वार्ड में लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। कई घरों में तो अमृत योजना के तहत कनेक्शन नहीं लगे हैं। इंडिया मार्क टू हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। पानी की किल्लत से लोग परेशान है।
-रहीश अहमद अब्बासी
बिजली गुल होने के बाद तो जरूरत भर पानी का इंतजाम भी जैसे-तैसे हो पाता है। हैंडपंपों को गर्मी से पहले ही ठीक करा लेना चाहिए था, लेकिन अभी भी इन्हें कोई ठीक नहीं करा रहा।
-शमशाद अंसारी
यहां काफी लोगों के यहां तो सबमर्सिबल भी नहीं है। अमृत योजना के तहत घरों में पर्याप्त पानी नहीं आता। हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। ऐसे में जैसे-तैसे जरूरत भर पानी का इंतजाम कर पाते हैं।
-मंजूर अहमद
कई बार नगर पालिका के अधिकारियों से शिकायत कर चुकी हूं कि यहां के हैंडपंप ठीक कराएं। जिन घरों में अभी अमृत योजना के तहत कनेक्शन नहीं लगे हैं, वहां कनेक्शन लगाए जाएं, लेकिन इस शिकायत पर कोई ध्यान नहीं देता। पानी की किल्लत से पूरे वार्ड के लोग परेशान है।
-रजिया बेगम, सभासद
हैंडपंप खराब होने की जहां-जहां भी सूचना मिल रही है, वहां हैंडपंप ठीक कराए जा रहे हैं और रिबोर भी कराए जा रहे हैं। नगर पालिका व जलकल संस्थान का प्रयास है कि लोगों के लिए पानी की किल्लत न हो।
विज्ञापन

-सोमप्रकाश, सहायक अभियंता जलकल संस्थान, हाथरस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें