फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले के 120 गांवों को गर्मियों में मिलेगा बिजली संकट से छुटकारा

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बिजली महकमा अभी से गर्मियों में बेहतर बिजली आपूर्ति देने की कोशिश में जुट गया है। जिले के आधा दर्जन विद्युत उपकेंद्रों पर लगी ओसीबी को वीसीबी में परिवर्तित किया जा रहा है, जिससे लोगों को आने वाले दिनों मेें पर्याप्त बिजली आपूर्ति मिल सके।
प्रदेश सरकार थर्मल पावर की मदद से बिजली की कमी को दूर करने के प्रयास में जुटी हुई है। जिले का बिजली महकमा भी लोगों को पर्याप्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने की कोशिश में जुटा है। महकमे के अफसरों द्वारा वर्षों पुरानी ओसीबी (ऑयल सर्किट ब्रेकर) वीसीबी (वैक्यूम सर्किट ब्रेकर) में बदला जा रहा है, जिसमें खुटीपुरी, बामौली, बिसावर, सहपऊ, गिजरौली शहर, पुरदिलनगर आदि सब स्टेशन शामिल हैं। प्रत्येक बिजलीघर से करीब 20 गांवों को बिजली आपूर्ति दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिजरौली बिजलीघर पर ओवरलोडिंग को कम करने के लिए दस नए ट्रांसफार्मर को नए बिजलीघर में शिफ्ट कर देहात की बिजली आपूर्ति को सुधारने की तैयारी चल रही है। इसका भी जल्द काम शुरू होगा। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि जिले के आधा दर्जन सबस्टेशनों की पुरानी ओसीबी को वीसीबी से बदला जा रहा है, ताकि गर्मियों में उपभोक्ताओं को पर्याप्त बिजली मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें