फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : जिले में 100 साल पुराने वृक्ष कहलाएंगे विरासत वृक्ष

विज्ञापन
हाथरस : हसायन के गांव अंडौली में पुराना वृक्ष। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
गौरव भारद्वाज
विज्ञापन

हाथरस। 100 साल या उससे पुराने वृक्षों को अब शासन विरासत वृक्ष घोषित करेगा। वन विभाग ने फिलहाल इसके लिए सातों विकास खंडों में एक-एक वृक्ष को चिन्हित किया है। इनकी सूची भी शासन को भेजी गई है। विरासत वृक्ष की देखभाल और आसपास के स्थलों के सौंदर्यीकरण का काम पर्यटन विभाग द्वारा कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि साल-दर साल पौधरोपण के लक्ष्य में बढ़ोतरी हो रही है। पिछले साल 17 लाख पौधे रोपे गए थे। इस वर्ष जिले में सभी विभागों की मदद से 21 लाख पौधे लगाए जाएंगे। नये पौधे लगाने के साथ पुराने वृक्षों को सहेजने की भी तैयारी की जा रही है। शासन से ऐसे वृक्षों का डेटा मांगा गया है, जोकि 100 साल या उससे पुराने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों ने सभी विकास खंडों से एक-एक वृक्ष को चिन्हित कर लिया है। यह वृक्ष अब विरासत वृक्ष कहलाएंगे। इन वृक्षों के आसपास सौंदर्यीकरण का काम होगा और इनका सही रखरखाव भी होगा। यह काम पर्यटन विभाग कराएगा। इसकी जानकारी भी उन स्थलों पर दर्ज कराई जाएगी।
विरासत वृक्ष के लिए प्रत्येक ब्लॉक से सौ साल या उससे अधिक उम्र के एक-एक वृक्ष को चिन्हित किया गया है। इसकी सूची शासन को भेजी गई है।
-एसआर ओझा, क्षेत्रीय वन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें