फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : गेहूं उतारने के लिए लगाए 100 पल्लेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

अब वेयर हाउस में 100 पल्लेदार मिलकर ट्रकों से गेहूं उतारने का काम करेंगे। इससे अब गेहूं उतार के काम में तेजी आएगा। अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला खाद्य विपणन विभाग के निर्देश के बाद ठेकेदार ने पल्लेदारों की संख्या बढ़ा दी है।
उल्लेखनीय है कि जिले के 53 क्रय केंद्रों पर इन दिनों गेहूं की खरीद हो रही है। अब तक तीन लाख क्विंटल से अधिक गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें 70 प्रतिशत गेहूं वेयर हाउस पर पहुंच चुका है। वेयर हाउस पर ट्रकों की लंबी लाइन लगी हुई थी। ट्रक चालक होल्डिंग चार्ज की एवज में 1500 रुपये ले रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस खबर को अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया। खबर प्रकाशित होने के बाद अब वेयर हाउसों में पल्लेदारों की संख्या बढ़ा दी गई है। करीब 100 पल्लेदारों की मदद से गेहूं से लदे ट्रकों को खाली कराने की शुरुआत हो गई है। डिप्टी आरएमओ राजेश कुमार का कहना है कि होल्डिंग चार्ज ठेकेदारों को देना पड़ता है। इसलिए ठेकेदार ने 100 पल्लेदार कर दिए हैं। इससे गेहूं उतार का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें