फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जिले में 10 और मिले कोरोना संक्रमित, चार मरीज स्वस्थ भी हुए

विज्ञापन
हाथरस: जिला पूर्ति कार्यालय के स्टेनो के कोरोना संक्रमित निकलने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में सैन? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर जारी है। अब जिले में फिर 10 कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इनमें डीएसओ का स्टेनो भी शामिल है। वहीं चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं और इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
कोविड़-19 महामारी का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में भी संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। शुक्रवार को आई जांच रिपोर्ट जनपद में 10 कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें 24 वर्षीय युवक बसगोई सासनी का रहने वाला है, जबकि हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव रामपुर की 26 वर्षीय एक महिला भी कोरोना पॉजिटिव निकली है।
विज्ञापन

शहर में चैतन्यधाम कॉलोनी निवासी 16 वर्षीय किशोरी, मोहल्ला गणेशगंज निवासी निवासी 42 वर्षीय महिला, गांव सोखना निवासी 38 वर्षीय महिला, कलेक्ट्रेट कॉलोनी निवासी एक युवक, कैलाश नगर निवासी 40 वर्षीय महिला, चमन गली निवासी एक महिला व एक किशोरी भी कोरोना पॉजिटिव निकली हैं। इन्हें कोविड-1
विज्ञापन

अस्पताल मुरसान में दाखिल कराया गया है। वहीं चार मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। सीएमओ डॉ.ब्रजेश राठौर के मुताबिक होली वाली गली के दो लोग, कैलाश नगर का एक व्यक्ति और त्रिवेदी नगर का एक वृद्ध स्वस्थ भी हुआ है। इन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें