फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : 32 दुकानों पर छापेमारी कर लिए 10 उर्वरक व कीटनाशक के नमू

विज्ञापन
हाथरस : उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापेमारी करते डीएफओ। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले की चारों तहसीलों में कृषि विभाग की टीमों ने उर्वरक व कीटनाशक विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान टीमों ने 32 दुकानों से नौ उर्वरक व एक कीटनाशक का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा है। वहीं सात उर्वरक विक्रेताओं को नोटिस जारी किए गए हैं।
शासन के निर्देश पर डीएम रमेश रंजन के निर्देश पर जिले में उर्वरक विक्रेताओं के यहां छापामार कार्रवाई के लिए तहसीलवार टीमें बनाई गईं। इन निर्देशों के क्रम में हाथरस सदर में जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार, तहसील सासनी में उप कृषि निदेशक हंसराज, तहसील सादाबाद में उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी विभाती चतुर्वेदी, तहसील सिकंदराराऊ में भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ ने कार्रवाई की। 32 उर्वरक दुकानों पर कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉश मशीन से उर्वरक का भौतिक सत्यापन किया गया । इस दौरान नौ उर्वरक, एक कीटनाशक का नमूना लिया गया। कार्रवाई के समय दुकान बंद होने पर सात दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं। उर्वरक विक्रेताओं को निर्देश दिए गए कि कृषकों को उच्च गुणवत्ता के कृषि निवेश उर्वरक, बीज, कीटनाशक निर्धारित दरों पर विक्रय करें। किसानों से कहा गया कि उर्वरक, बीज, कीटनाशक खरीदते समय रसीद अवश्य प्राप्त करें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें