फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : निर्धारित स्थलों से अलग चल रहे जन सेवा केंद्रों के लाइसेंस होंगे निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में निर्धारित स्थलों पर संचालित न होने वाले जन सेवा केंद्रों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। शासन के निर्देश पर जिले में संचालित 822 जन सेवा केंद्रों की जीओ टैगिंग करने के लिए अपर जिलाधिकारी (एडीएम) न्यायिक मोइनुल इस्लाम ने दोनों कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि एक सप्ताह के अंदर जीओ टैगिंग कर रिपोर्ट उपलब्ध कराई जाए।
शासन के निर्देश पर जिले में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) और सीएमएस कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से जन सेवा केंद्र संचालित हैं। इन केंद्रों के माध्यम से शहरी व ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है। पूर्व में कई बार प्रशासन के संज्ञान में आया है कि आवंटित क्षेत्र के स्थान पर कई जन सेवा केंद्र संचालक अन्य स्थानों पर केंद्रों का संचालन कर रहे हैं। अब इस मामले में शासन के निर्देश पर प्रशासन की ओर से सख्त कदम उठाया गया है।
विज्ञापन

एडीएम मोइनुल इस्लाम ने बताया कि कार्यरत दोनों डीएसपी संस्थाओं के अंतर्गत संचालित जनसेवा केंद्रों को क्रियाशील कराते हुए तत्काल शत-प्रतिशत जीओ टैगिंग पूरी की जाए। ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर वीएलई द्वारा उनके सीएससी की फोटो एवं अन्य विवरण अपलोड कर जीओ टैगिंग की कार्यवाही पूरी की जाए।
विज्ञापन

कोई भी वीएलई और जन सेवा केंद्र संचालक बिना जीओ टैगिंग की औपचारिकता पूरी किए ई-डिस्ट्रिक्ट पोर्टल पर लॉगिन कर पोर्टल की सेवाओं का उपयोग नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा है कि जिन निर्धारित स्थलों के लिए केंद्र संचालन का लाइसेंस दिया गया है, उसी स्थान पर केंद्र का संचालन कराया जाए। निर्धारित स्थल की बजाय अन्य स्थान पर केंद्र संचालन की स्थिति में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें