फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: 10,800 श्रमिकों को अभी लगाया जाना है कार्य पर

विज्ञापन
हाथरस: कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक करते डीएम। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला कन्वर्जेन्स प्लान की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षा में हुई। बैठक में मनरेगा के तहत श्रमिकों को रोजगार दिए जाने रणनीति की समीक्षा हुई।
बैठक में परियोजना निदेशक ने बताया कि मनरेगा के तहत जिले में अब तक कुल 28,170 श्रमिकों कार्यों पर लगे है। अभी 10,800 श्रमिकों को कार्य पर लगाया जाना है। जिसके सापेक्ष ग्राम पंचायतों से 1,400 श्रमिक, सिंचाई विभाग से 1140 श्रमिक, लोक निर्माण विभाग से 5050 श्रमिक, लघु सिंचाई विभाग से 210 श्रमिक तथा राज्य वित्त एवं 14वॉ वित्त के कार्यों पर 2200 श्रमिकों को लगा कर दिनांक 15 जून को निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त किया जाएगा।
विज्ञापन

मनरेगा कन्वर्जेन्स के अंतर्गत लघु सिंचाई को तीन परियोजनाएं 9.70लाख, वन विभाग की एक परियोजना 6.75 लाख, सिंचाई विभाग की 38 परियोजनाएं 81.38 लाख एवं लोक निर्माण विभाग की 195 परियोजनाएं 177.43लाख की स्वीकृत की जा चुकी है। डीएम ने सभी खंड विकास अधिकारी एवं विद्युत विभाग के समस्त अधिकारी शासन द्वारा दिए गए निर्धारित लक्ष्यों की शत प्रतिशत प्रतिपूर्ति सुनिश्चित कराएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि जिन विभागों को कोई भी लक्ष्य निर्धारित नहीं किया है, वह अपनी कार्ययोजना तैयार करते हुए दिनांक 13 जून तक उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि कार्य शुरू करने से पूर्व ग्राम पंचायत, जिला पंचायत तथा क्षेत्र पंचायत से स्वीकृति ले। साथ ही प्रस्ताव के फोटोग्राफ संलग्न करना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

आपके द्वारा दिए गए प्रस्तावों पर मुख्य मंत्री द्वारा अवलोकन किया जाना है। उन्होंने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को मस्टर रोल एवं श्रमिकों के भुगतान पर समय से आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पूर्व में किए गए कार्य के मस्टर रोल एवं श्रमिकों के लम्बित भुगतान के प्रकरणों का खंड विकास अधिकारी द्वारा अवलोकन करने एवं आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को ऑनलाइन मस्टर रोल जनरेट करने की प्रक्रिया का प्रशिक्षण प्राप्त करते हुए तत्काल प्रभाव में लाने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ आरबी भास्कर, प्रभागीय वनाधिकारी, परियोजना निदेशक अश्वनी कुमार मिश्र, जिला विकास अधिकारी अवधेश कुमार यादव, जिला उद्यान अधिकारी गमपाल सिंह, डीपीआरओं बनवारी लाल, सभी बीडीओ भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें