फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग, चार घायल

Fri, 10 Feb 2023 11:57 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
बरात चढ़त के दौरान हर्ष फायरिंग में चार बराती सहित बैंड वाले घायल हो गए। इससे बरात में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। घायलों को इलाज के लिए आगरा भेजा गया है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी दिलीप वार्ष्णेय के बेटे शिवम की शुक्रवार को शादी थी। देर शाम कस्बे के ही एक गेस्ट हाउस में बरात चढ़ने की तैयारी की जा रही है। बरात चढ़त के दौरान ही किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग में तौफीक, फिरोज, पप्पन और शाहलि गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके साथ ही कई बैंड वाले भी घायल हुए। इससे बरात में भगदड़ मच गई। बराती इधर-उधर भागने लगे। कुछ महिलाएं और बच्चे गिरकर चोटिल तक हो गए। सूचना मिलने पर कुछ ही देर में मौके पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए आगरा भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें