फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हरकेश पहलवान ने बिना लड़े जीती आखिरी कुश्ती

Wed, 11 Mar 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव पदू में कुश्ती दंगल का शुभारंभ करते अति​थि। स्रोत : स्वयं - फोटो : Samvad
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव पदू में सोमवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। 51 हजार रुपये की आखिरी कुश्ती में हरकेश पहलवान का मुकाबला करने के लिए कोई पहलवान अखाड़े में नहीं आया। लिहाजा उन्हें विजयी घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन




शुभारंभ वरिष्ठ बसपा नेता डॉक्टर अविन शर्मा ने फीता काटकर किया। आयोजकों और ग्रामीणों ने उनका फूलमालाएं पहनाकर और प्रतीक चिह्न भेंटकर सम्मान किया। आखिरी कुश्ती के प्रति ग्रामीणों में खासा उत्साह दिखा।



ग्रामीण देर रात तक इस आखिरी कुश्ती को देखने के लिए मौजूद रहे, लेकिन यह मुकाबला नहीं हो पाया। आखिरी कुश्ती से पहले भूपेंद्र खजुरिया और रमन हाथरस के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ। इसके बाद हर्ष पहलवान और अजीत पहलवान के बीच भी कुश्ती हुई।
विज्ञापन




मौके पर प्रधान सुखवीर सिंह, अनुज चौधरी, सुनील शर्मा, श्रीपाल चौधरी, युगल चौधरी, सांवलिया पहलवान, सौवी कुरैशी, रजत चौधरी, विजय कुमार और मुकेश पहलवान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें