फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हरिकेश पहलवान ने जीती सात लाख रुपये की आखिरी कुश्ती

Sun, 30 Aug 2026 02:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
आ​खिरी कुश्ती के लिए पहलवानों के हाथ मिलवाते अति​थि। स्रोत : आयोजक - फोटो : Organiser
विज्ञापन
आगरा रोड स्थित बैजनाथ धाम मंदिर के निकट मैदान में श्री रामलीला समिति के बैनर तले कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। यह आयोजन देर शाम तक जारी रहा। सबसे बड़ी सात लाख रुपये की कुश्ती भारत केसरी हरिकेश पहलवान और पंजाब के भारत केसरी भोला ठाकुर पहलवान के बीच हुई। काफी कश्मकश के बाद हरिकेश पहलवान ने कुश्ती अपने नाम कर ली।
विज्ञापन

दंगल में देश-विदेश और क्षेत्र के नामी पहलवानों ने पहुंचकर शानदार दांव-पेंच दिखाए। मुकाबले देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शकों की भीड़ उमड़ी रही। दंगल का शुभारंभ भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम एवं समिति के पदाधिकारियों ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर किया। इसके बाद अखाड़े में एक के बाद एक रोमांचक मुकाबले हुए, जिन्हें देखने के लिए दर्शक अंत तक डटे रहे।
आखिरी कुश्ती जिला पंचायत अध्यक्ष सीमा उपाध्याय द्वारा कराई गई। विजयी होने पर समिति की ओर से हरिकेश पहलवान का सम्मान किया गया। पांच लाख रुपये की दूसरी बड़ी कुश्ती भारत केसरी उमेश पहलवान मथुरा और भारत केसरी रुस्तम-ए-हिंद सिकंदर शेख पहलवान के बीच हुई।
विज्ञापन

दोनों पहलवानों ने एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान जीत हासिल नहीं कर सका और मुकाबला बराबरी पर छूटा। कुश्ती में विधायक गुड्डू चौधरी ने भी पहलवानों के हाथ मिलवाए। तीसरी बड़ी पांच लाख रुपये की कुश्ती शिबू पहलवान बसेला और विक्रम पहलवान मथुरा के बीच हुई। रोमांचक मुकाबले में यह कुश्ती भी बराबरी पर समाप्त हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें