फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: हनुमान प्रतिमा की निकाली आंख, टायर जलाकर मूर्तियों के ऊपर फेंका, मुकदमा दर्ज

Fri, 17 Feb 2023 08:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सहपऊ क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर के बाहर बने महादेव मंदिर में रात किसी शरारती तत्व ने हनुमान जी की प्रतिमा की इसके बाद टायर जलाकर प्रतिमाओं के ऊपर फेंक दिया। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
हनुमान जी की प्रतिमा की आंख निकाल ली गईं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहपऊ क्षेत्र के गांव फतेहउल्लापुर के बाहर बने महादेव मंदिर में बृहस्पतिवार की रात किसी शरारती तत्व ने हनुमान जी की प्रतिमा की आंख निकाल ली। महादेव की मूर्ति को भी खंडित करने का प्रयास किया गया है। इसके बाद टायर जलाकर प्रतिमाओं के ऊपर फेंक दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन

 
गांव फतेहउल्लापुर के बाहर गांव गढ़ी खंजर, थाना बहरन, जिला आगरा निवासी बाबा सीताराम ने इस मंदिर का निर्माण कराया था। बाबा की मौत के बाद इस गांव के साथ पास के अन्य गांवों के लोग इस मंदिर में पूजा-अर्चना करने आते हैं। रात को किसी अराजक तत्व ने महाशिवरात्रि पर माहौल बिगाड़ने के उद्देश्य से मंदिर में स्थापित हनुमान जी की प्रतिमा की आंखें निकाल ली। अन्य प्रतिमाओं पर टायर जलाकर उसे काला करने का प्रयास किया है। 

शुक्रवार की सुबह जब गांव के कुछ युवक मंदिर के सामने मैदान में क्रिकेट खेलने गए तो उनको इस घटना का पता चला। युवकों ने यह सूचना ग्रामीणों के साथ पुलिस को दी। सूचना मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस, प्रशासन मौके पहुंच गए। 
विज्ञापन


ग्राम प्रधान ने मंदिर में जाकर प्रतिमाओं के साथ मंदिर की साफ-सफाई कराई। इधर, हनुमान प्रतिमा की आंखें मंगाई जा रही है। कुछ ग्रामीण नई प्रतिमा प्रतिस्थापित करने के विचार बना रहे है। गांव में एवं उसके आसपास पूरी तरह से शांति बनी हुई है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस वहां मौजूद थी।  

किसी शरारती तत्व ने ऐसी हरकत की है। मंदिर की साफ-सफाई करवा दी है। शनिवार को ब्लॉक की तरफ से टेंट लगवाने की व्यवस्था कर दी है। महाशिवरात्रि पर किसी को परेशानी न हो इसको लेकर मंदिर में पुलिस-प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहेंगे। अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हो गया है। क्षेत्र में शांति है। - विपन कुमार शिवहरे, एसडीएम सादाबाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें