फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधी को फांसी दो बेटी को इंसाफ दो ...

विज्ञापन
एमएलडीबी इंटर कॉलेज में अपराजिता कार्यक्मर के तहत हैदराबाद पीड़िता को कैंडल मार्च निकालकर श्रद? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

हैदराबाद में महिला पशु चिकित्सक से सामूहिक और उसकी हत्या को लेकर लोगों में गुस्सा बरकरार है। इसी के चलते अमर उजाला अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत शहर से लेकर देहात तक कई स्थानों पर शोक सभाएं हुई और प्रदर्शन हुए। शहर के एमएलडीवी इंटर कॉलेज में छात्राओं ने कैंडल जलाकर मृत महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कॉलेज के को-ऑर्डिनेटर आरपी कौशिक ने कहा कि ऐसे कांड हैवानियत की हदें पार कर जाते हैं। ऐसी घटनाओं के आरोपियों को फांसी की सजा दी जानी चाहिए। इस मौके पर कॉलेज के डिप्टी डायरेक्टर कुमोद गुप्ता, प्रधानाचार्य नीरू गुप्ता, अध्यापिका विनीता दीक्षित, अध्यापक अंकित वार्ष्णेय आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। वही सासनी के आर्य कन्या इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। सहपऊ में भी टीकाराम स्मारक इंटर कॉलेज में विद्यार्थियों ने शोक सभा की और कैंडल जलाकर मृत महिला चिकित्सक को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें