फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: मेमू ट्रेन से मिली राहत, कानपुर-अलीगढ़ तक यात्रा हुई सुगम

Fri, 02 Aug 2024 05:03 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

अलीगढ़ से कानपुर के बीच चलाई गई फास्ट मेमू ट्रेन में न्यूनतम किराया 10 रुपये है। वहीं गोमती एक्सप्रेस में न्यूनतम किराया 45 रुपये है।
विज्ञापन
हाथरस जक्शन स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर दो पर पहली बार पहुंची कानपुर अलीगढ़ फास्ट मेमू ट्रेन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ से कानपुर के बीच फास्ट मेमू ट्रेन का संचालन 1 अगस्त से शुरू हो गया। पहले दिन ही इस ट्रेन से यात्रियों को बड़ी राहत मिली। गोमती एक्सप्रेस के सामान्य कोच में जगह नहीं मिलने से परेशान मुसाफिर इसमें सवार हो गए। अलीगढ़ के लिए 35 और कानपुर के लिए 70 टिकट बिके।

विज्ञापन


हाथरस जंक्शन स्टेशन पर 1 अगस्त सुबह करीब 11:20 बजे यह ट्रेन पहली बार ठहरी। कानपुर से आई इस ट्रेन को अलीगढ़ जाने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर ठहराया गया। पहला दिन होने के बाद भी ट्रेन में यात्रियों की संख्या ठीक थी। इस दौरान हाथरस जंक्शन से कुल 35 यात्रियों ने अलीगढ़ का टिकट खरीद कर इसमें यात्रा की। यात्रियों ने बताया कि इसके संचालन का फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि गोमती एक्सप्रेस में भीड़ के साथ यात्रा करनी पड़ती थी। अब इस ट्रेन के संचालन से सुविधाजनक सफर का साधन मिला है। इसी तरह डाउन मेमू ट्रेन दोपहर 2:10 बजे कानपुर जाने के लिए हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंची, जिसमें करीब 70 यात्री सवार हुए।

मेमू का न्यूनतम किराया 10 रुपये
अलीगढ़ से कानपुर के बीच चलाई गई फास्ट मेमू ट्रेन में न्यूनतम किराया 10 रुपये है। वहीं गोमती एक्सप्रेस में न्यूनतम किराया 45 रुपये है। इसमें 30 रुपये का न्यूनतम किराया और 15 रुपये सुपरफास्ट ट्रेन का चार्ज शामिल है। मेमू ट्रेन का ठहराव उन्हीं स्टेशनों पर है, जिन पर गोमती एक्सप्रेस का ठहराव है।

हम अलीगढ़ जा रहे हैं। ट्रेन सुपरफास्ट की तरह चल रही है और किराया पैसेंजर जैसा है। इसके संचालन से राहत मिलेगी। इसमें यात्रियों की संख्या बढ़ेगी। यह गोमती एक्सप्रेस का विकल्प बन कर चल रही है।-रविंद्र कुमार, यात्री।

विज्ञापन

अपने परिवार के साथ इटावा से आ रहा हूं। इसका किराया कम है। ठहराव भी कम स्टेशनों पर है। भीड़ भी कम है। घर से गोमती एक्सप्रेस को पकड़ने के लिए निकले थे, लेकिन इससे सफर काफी अच्छा रहा है।-साजिद खान, यात्री।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें