फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ठीक कराए बिना कागजों पर चालू कर दिया हैंडपंप

Wed, 16 Sep 2026 02:15 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
ग्राम पंचायत अर्जुनपुर में खराब पड़ा हैंडपंप। स्रोत : ग्रामीण - फोटो : Villager
विज्ञापन
जनसुनवाई और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की शिकायतों के प्रति अधिकारियों का रवैया किस कदर मनमाना है, इसकी बानगी विकास खंड मुरसान की ग्राम पंचायत अर्जुनपुर में देखने को मिली है। आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी ने खराब हैंडपंप को ठीक कराए बिना कागजों पर ही उसे चालू दिखा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि जब शिकायतकर्ता ने इस धांधली की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही तो अधिकारी ने तल्ख लहजे में कहा, जो करना है कर लो। अर्जुनपुर निवासी पीके कौशिक ने चंदपा रोड पर खाद-बीज की दुकान के पास खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत कराने के लिए सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि धरातल पर हैंडपंप की कोई सुध नहीं ली गई, लेकिन ग्राम विकास अधिकारी रामेंद्र सिंह और संबंधित विभागीय कर्मचारियों ने कागजी खानापूर्ति करते हुए हैंडपंप मरम्मत की फर्जी रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेज दी। एडीओ (पंचायत) मुरसान के पत्र के अनुसार सचिव रामेंद्र सिंह ने लिखित रूप में रिपोर्ट दी कि शिकायत में बताए गए स्थल पर हैंडपंप की मरम्मत का कार्य पूर्ण करा दिया गया है और हैंडपंप सुचारू रूप से पानी दे रहा है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता पीके कौशिक का कहना है कि मौके पर स्थिति जस की तस बनी हुई है। एडीओ पंचायत मुरसान भीष्म प्रताप सिंह का कहना है कि अगर ऐसा हुआ है तो हैंडपंप को सही कराया जाएगा। इस मामले में कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें