फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ कार्यालय में बनेगा सारथी हॉल

Wed, 30 Mar 2016 12:10 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय में अब सारथी हॉल का निर्माण होगा। इसके लिए शासन से 167.12 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। जिससे ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अब आवेदकों को इधर-उधर नहीं भटकना पडे़गा।
विज्ञापन


सहायक संभागीय परिवहन विभाग में अब अत्याधुनिक सारथी हॉल का निर्माण होगा। इसके लिए आम उपभोक्ता को ड्राइविंग लाइसेंस प्रदान करने के लिए एवं आवेदकों की सभी ऑनलाइन ऑपचारिकताओं को पूरा कराने के लिए सभी उपकरण लगाए जाएंगे। जिससे आवेदन करने वालों को दलालों के चक्कर काटने के लिए मजबूर न होना पडे़े। अभी तक आम आदमी को इसकी विधिवत रूप से जानकारी न होने के कारण वह दलालों के चंगुल में फंस जाता है। जिससे दलाल निर्धारित फीस से कही अधिक रुपये आम आदमी से वसूल करते हैं। इस सब की बजह से एआरटीओ कार्यालय पर आएं दिन हंगामा भी होता रहता है। विशेष सचिव अखलाख खां ने सारथी हॉल के निर्माण के लिए 167.12 लाख रुपये की स्वीकृति के साथ ही सारथी हॉल के निर्माण का दायित्व उत्तर प्रदेश प्रोजेक्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड को सौंपा गया है।

शासनादेश प्राप्त हो गया है। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद विधिवत रूप से कार्य कराया जाएगा। जिससे आम आदमी को कार्यालय में सभी सुविधा प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-उदयराम, एआरटीओ प्रशासन
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें