संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
नगला सिंगी और नगला प्रहलाद में शराब पीने से हुईं मौतों को लेकर एसपी ने बीट प्रभारी और बीट आरक्षी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की है। इनके साथ ही साथ एसएचओ की भूमिका की विभागीय जांच कराए जाने की बात एसपी ने कही है। 27 अप्रैल 2021 की देर रात में थाना हाथरस गेट क्षेत्र के नगला सिंगी व नगला प्रह्लाद में शराब पीने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में छह लोगों की मौत हो गई।
पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए थाना हाथरस गेट पर नियुक्त हल्का प्रभारी एसआई रामदास पचौरी व हल्का बीट आरक्षी कांस्टेबिल रिंकू सिंह को ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट की भूमिका के संबंध में उनके विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।