फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक समेत आधा दर्जन कर्मी अनुपस्थित

Fri, 01 Apr 2016 11:44 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मशीन के पास पड़े़े औजार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
सिकंदराराऊ। एसडीएम एनपी पांडेय ने शुक्रवार को सीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां अस्पताल में अव्यवस्थाओं, गंदगी का आलम मिला तो एक चिकित्सक समेत आधा दर्जन कर्मचारी अनुपस्थित मिले। इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए सीएमओ को लिख दिया है। संविदा पर चिकित्सक तथा कर्मियों के नाम ही रजिस्टर पर अंकित नहीं थे। 
विज्ञापन


दोपहर में जैसे ही अधिकारी अस्पताल पहुुंचे वहां हड़कंप मच गया। इमरजेंसी में गंदगी का आलम मिला तो जच्चा बच्चा वार्ड भी गंदगी से ग्रसित पाया गया। अस्पताल में चारों तरफ गंदगी ही गंदगी मिली। अधिकारी ने कई मरीजाें से जानकारी ली। एक्सरे विभाग में मशीन के पास औजार पड़े मिले। डॉ. देवेंद्र सिंह लगातार अनुपस्थित मिले। इसके अलावा नियमित कर्मचारी मालती देवी, हरप्यारी, रवींद्र, अंजना यादव, वीरेंद्र पाल गायब मिले। संविदा पर चिकित्सक कर्मियों के नाम ही रजिस्टर पर लिखे नहीं मिले। इन सभी के खिलाफ सीएमओ को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। शिकायत की गई कि इमरजेंसी को सफाई कर्मी तथा अन्य गैर चिकित्सीय कर्मी संचालित कर रहे हैं। 
विज्ञापन



         4  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें