अब हल्द्वानी-मुरादाबाद रूट पर अतिरिक्त किराया देंगे यात्री
टोल टैक्स बढ़ने से किराए में छह रुपये की हुई वृद्धि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। अब हल्द्वानी-मुरादाबाद रूट पर सफर करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त किराया देना होगा। इसकी वजह यह है कि चंदौसी बिलारी के निकट एक टोल बढ़ गया है, इसलिए रोडवेज ने किराए में छह रुपये की बढ़ोतरी की है।
अब सरकार द्वारा राजमार्गों और राष्ट्रीय राजमार्गों को दुरुस्त करने के बाद टोल प्लाजा की स्थापना की जा रही है। टोल का बोझ यात्रियों पर पड़ रहा है। हल्द्वानी-मुरादाबाद रूट पर जाने वाली बसों में सफर करने वाले यात्रियों को अब छह रुपये अतिरिक्त देने होंगे, क्योंकि टोल प्लाजा बढ़ने के साथ रोडवेज ने टोल का किराया यात्रियों पर डाल दिया है।
इस मामले में कार्यवाहक स्टेशन प्रभारी वीरी सिंह का कहना है कि चंदौसी बिलारी के निकट टोल बढ़ गया है, इसलिए हल्द्वानी मुरादाबाद रूट के किराए में वृद्धि की गई है।