फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के साथ पड़े ओले तो एकाएक बढ़ गई सर्दी

Fri, 08 Feb 2019 12:37 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
हाथरस में गुरुवार की शाम को हुर्ठ बारिश में छाता जगाकर जाते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाथरस। बुधवार की रात मौसम ने करवट ली। रिमझिम बारिश ने दस्तक दी। गुुरुवार की सुबह से आसमान में बादल छाए हुए थे। दोपहर को बारिश आई और ठंडी हवाएं चलने लगी। फिर देर शाम बारिश के साथ ओलों की बौछार हुई। इससे कड़ाके की सर्दी बढ़ गई। लोगों की जनजीवन प्रभावित हुई। सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते दिखे।
विज्ञापन


 गुरूवार की सूर्यदेव बादलों के आगोश में समाये रहे। ठंडी हवाएं लोगों की कंपकंपी छुड़ा रही थीं। सर्दी से बचने के लिए बच्चों से लेकर बुर्जुग तक गर्म कपड़े पहने हुए दिखे। दोपहर को बूंदाबांदी हुई। देर शाम झमाझम बारिश व ओलों की बौछार से सर्दी में और इजाफा हो गया। सर्दी से बचने के लिए लोग जल्दी घरों में कैद हो गए।

शहर के सार्वजनिक स्थलों व घरों में लोग अलाव के सहारे ठंड को दूर करने में जुटे रहे। लगातार बढ़ रही ठंड से हार्ट व सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़ रही है।  सरसों की फसल को ओलवृष्टि से  नुकसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें