फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आज से बहाल होगी एचएडी पैसेंजर, सुरक्षा आयुक्त ने लिया जायजा

Fri, 21 Feb 2025 01:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था का  जायजा लेते सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ। स्रोत : स्व - फोटो : samvad
विज्ञापन
उत्तर मध्य रेलवे के हाथरस किला स्टेशन से चलकर दिल्ली जाने वाली एचएडी पैसेंंजर ट्रेन को शुक्रवार से बहाल कर दिया जाएगा। इस ट्रेन को चार दिन पहले 10 दिन के लिए निरस्त किया गया था, लेकिन यात्रियों की समस्याओं को देखते हुए रेलवे ने ट्रेन के संचालन को बहाल कर दिया है। आरपीएफ के सहायक सुरक्षा आयुक्त ने हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचकर सुरक्षा का जायजा लिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि एचएडी पैसेंजर ट्रेन को 28 फरवरी तक निरस्त कर दिया गया था, लेकिन बृहस्पतिवार दोपहर को इसके संचालन को बहाल किए जाने की सूचना दी गई। इसके मद्देनजर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ गुलजार सिंह हाथरस जंक्शन स्टेशन पर पहुंचे।
उन्होंने महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में जाने वाली यात्रियों की भीड़ को देखते हुए उनकी सुरक्षा और सुविधा का जायजा लिया। यात्रियों के संबंध में जानकारी ली गई। स्टेशन के सभी विभागों के प्रधानों को बुलाकर सभी से वार्ता की गई। उन्होंने कहा कि एचएडी पैसेंजर ट्रेन के बहाल होने पर यात्रियों की भीड़ को हर हाल में व्यवस्थित किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें