हाथरस: गांव गढ़ी हुलासी और शेरपुर में तड़के बिजली चोरों को पकड़ने पहुंची बिजली महकमे की टीम।
- फोटो : SADABAD
बिजली टीम ने छापे में 19 जगह पकड़ी बिजली चोरी
गांव गढ़ी हुलासी और शेरपुर में चलाया गया अभियान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। बिजली महकमे की टीम ने गांव शेरपुर और गढ़ी हुलासी में तड़के अभियान चलाया और 19 लोगों के यहां बिजली की चोरी होते हुए पकड़ ली। कार्रवाई से बिजली चोरों में खलबली मची रही।
एक्सईएन मनोज कुमार जैन के निर्देश पर एसडीओ दुर्गेश गौतम और जेई अमित गुप्ता ने बिजली महकमे के अन्य कर्मियों के साथ अभियान चलाया। आनन-फानन कई लोगों ने अपनी अवैध केबलों को खींच लिया, फिर भी टीम ने 19 लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ ली।
बता दें कि पिछले दिनों बिसावर में चलाए गए अभियान में भी 23 लोगों के यहां बिजली की चोरी पकड़ी गई थी। एसडीओ दुर्गेश गौतम ने बताया कि तड़के छापे मारकर बिजली चोरी को पकड़ने का अभियान लगातार जारी रहेगा। इन सभी लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।